
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सम्राट चौधरी जी के प्रथम आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के द्वारा कोईरपुरवां स्थिति सिटी पैलेस बक्सर में एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा मंच संचालन का कार्य जिला महामंत्री पूनम रविदास द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम पदाधिकारी सह शाहाबाद क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की रूप रेखा कार्यकर्ताओं से साझा किया साथ ही साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर किन किन जगहों पर कौन कौन पार्टी कार्यकर्ता तथा कौन कौन जिला पदाधिकारी किस तरह स्वागत करेंगें इसकी जानकारी और तैयारी की रूपरेखा तैयार की।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा की साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसी सप्ताह से शुरू किये जा रहे “सेवा पखवाड़ा”( 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक )पर विधिवत प्रकाश डालते हुए बताया कि 17 से 24 सितंबर के मध्य आयुष्मान भव: सप्ताह मनाया जाएगा ।इसके अंतर्गत 17 सितंबर को मोदी जी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का शुभारंभ किया जा रहा है इस से 30 लाख परिवार के लोग लाभान्वित होंगे। इस योजना के अंतर्गत जहां पिछड़ा वर्ग की 140 गरीब जातियों को शामिल किया गया है वहीं मुस्लिम पसमांदा जाति को भी इस योजना में शामिल किया गया है।18 सितंबर को प्रत्येक विधानसभा में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। 19 सितंबर को चिकित्सा प्रकोष्ठ व अस्पतालों का सहयोग लेकर प्रत्येक जिला केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान कार्ड योजना बनवाना होगा। प्रत्येक लोकसभा को एक लाख तथा प्रत्येक विधानसभा को 50000 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बुथ सशक्तिकरण अभियान द्वितीय चरण का क्रियान्वयन होगा। 24 सितंबर को मन की बात प्रत्येक बूथ पर सुनने की व्यवस्था करना है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाना है। 26 सितंबर को बस्ती संपर्क कार्यक्रम का आयोजन करना है।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह कुशवाहा, संत सिंह, श्रीमन नारायण तिवारी, रानी चौबे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट सह प्रवक्ता, मिथलेश कुशवाहा जिला प्रभारी, इंद्रेश पाठक, वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्येंद्र कुंवर, सौरभ तिवारी अध्यक्ष युवा मोर्चा, जयप्रकाश राय अध्यक्ष किसान मोर्चा, साबित रोहतास्वी अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, नवीन राय, दिलीप चन्द्रवंशी,विवेक चौधरी अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, सुनील कुमार,सभी मंडल अध्यक्ष तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय उपस्थित रहे।