Sat. Apr 18th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति एवं समन्वय, जिला स्थापना दिवस एवं बिहार दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक समाहरणालय अवस्थित सभागार में आहूत की गई।**1. जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित सी०डब्ल्यू०जे०सी०, एम०जे०सी, मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त से संबंधित मामलों का समीक्षा किया गया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।**2. सभी विभागों से संबंधित विभागीय कार्रवाई के संबंध में समीक्षा किया गया और संबंधित को यथाशीघ्र प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।**3 आरटीपीएस से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई और लंबित आवेदनों का यथा शीघ्र निस्तारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।**4. जिला स्थापना दिवस, 17 मार्च 2022 एवं बिहार दिवस, 22 मार्च 2022 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही 21 मार्च 2022 को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव एवं 27 मार्च 2022 को विश्वामित्र महोत्सव मनाने के बिंदुओं पर चर्चा की गई।**5. बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव एवं अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!