Thu. Jul 30th, 2026

दिव्यांगजनों के यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनाने हेतु वर्ष 2018 से मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से दिव्यांगजनों को यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनवाने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है, परन्तु दिव्यांगजनों द्वारा अभिरूची नहीं ली जा रही है। इसके लिए मार्च 2021 तक ही अंतिम तिथि निर्धारित की गयी थी। समाज कल्याण विभाग द्वारा उन दिव्यांगजनों को जिन्होंने यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनवाने हेतु निबंधन नहीं कराया है, उनके लिए दिनांक 09.03.2022 से दिनांक 16.03.2022 तक प्रखण्डवार शिविर का आयोजन किया जाएगाः-**दिनांक 09.03.2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमराँव।**दिनांक 10.03.2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केसठ एवं नावानगर।**दिनांक 11.03.2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी एवं चक्की।**दिनांक 12.03.2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्रह्यपुर एवं चौगाई।**दिनांक 14.03.2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर एवं चौसा।**दिनांक 15.03.2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटाढी।**दिनांक 16.03.2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बक्सर।**यू0डी0आई0डी0 कार्ड नहीं बनवाने वाले दिव्यांगजनों के लिए जल्द ही पेंशन एवं दिव्यांगता से संबंधित अन्य लाभकारी योजनाओं के वंचित करने का निर्णय विभाग द्वारा लिया जा सकता है। दिव्यांगजनों से अपील है कि सभी यू0डी0आई0डी0 निबंधन अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर निश्चित रूप से करा लें। यू0डी0आई0डी0 निबंधन https://www.swavlambancard.gov.in/ लिंक से कॉमन सर्विस सेन्टर अथवा किसी भी साईबर कैफे से भी किया जा सकता है।**नोटः- यू0डी0आई0डी0 निबंधन हेतु अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं फोटो के साथ लेकर जाएँ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!