Fri. Apr 17th, 2026

माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 8 मार्च 2022 के उपलक्ष में कार्यालय, भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर में एक महिला कार्यकर्ता के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कार्यालय द्वारा दिए गए कार्यों के लिए उन विशिस्ट महिलाओं को चिन्हित किया गया है जिन्होंने पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम, विधिक सहायता उपलब्ध कराने में, राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन आदि में सक्रिय भूमिका निभाई है। साथ ही नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सफल आयोजन में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य किया है। नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सफल आयोजन में यह सम्मान माननीय जिला सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंजनी कुमार सिंह द्वारा सभी महिलाओं, छात्राओं, पारा विधिक स्वयंसेवकों को दिया जाएगा। इसके लिए महिला पारा विधिक सेवक, महिला पैनल अधिवक्ता, जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय की छात्राओं को आज के कार्यक्रम दिनाक 08 मार्च 2022 के आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!