
इस वर्ष जिले पर गंगा मैया मेहरबान है चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने के बाद अचानक से उनके तेवर नरम पड़ गए हैं बीते 48 घंटे से गंगा के जलस्तर में घटाव जारी है गंगा में पानी घटने घटते देख जिलेवासियों ने राहत की सांस ली वहीं प्रशासन का भी टेंशन कम हुआ जिले में बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान दियारा क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ता है जिले के चौसा बक्सर सिमरी और ब्रहृमपुर प्रखंड के तटीय इलाकों में सबसे पहले बाढ़ का पानी पहुंचता है जिले में बाढ़ का खतरा टलने से लोगों को राहत मिली है