Fri. Apr 24th, 2026

गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर आज दिनांक 05 अगस्त 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से बक्सर प्रखंड अंतर्गत उमरपुर गांव तथा आस पास बक्सर कोईलवर तटबंध का निरीक्षण किया जाएगा।

निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया कि बांध के आस पास कहीं कहीं कटाव हो रहे हैं उसकी तत्काल मरम्मती एवं सैंड बैग डलवाना सुनिश्चित करेंगे तथा बाढ़ के खतरे को देखते हुए नियमित रूप से तटबंधों का पेट्रोलिंग कराना सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थानाध्यक्षों को निदेश दिया गया कि चौकीदार के माध्यम से बांध का निरीक्षण कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि बाढ़ के दौरान पशुओं में होने वाली संभावित बीमारी से बचाव हेतु सभी प्रकार के जीवन रक्षक दवा पर्याप्त मात्रा में भंडारण करना सुनिश्चित करेंगे एवं सभी भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर बीमार पशुओं का आवश्यकता अनुसार उपचार करना सुनिश्चित करेंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा बक्सर को निदेश दिया गया की संभावित बाढ़ के मद्देनजर आवश्यकता अनुसार लाइफ जैकेट एवं वोट को तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा बक्सर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर अंचल अधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!