Fri. Apr 24th, 2026

पूर्व सैनिकों को मुफ़्त कानूनी मदद हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मे खुला विधिक सहायता क्लिनिक का शुभारंभ हुआl बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के तत्वाधान मे आज वीर परिवार सहायक योजना के तहत निशुल्क विधिक सह्यता प्रदान करने हेतु जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, बक्सर मे विधिक सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया l जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती नेहा दयाल ने बताया के यह विधिक सहायता केन्द्र , वीर परिवार के सम्मान हेतु उन्हे निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करेगा l विधिक सहायता केन्द्र मे एक पैनल अधिवक्ता सेवानंद उपाध्याय, एवं पारा विधिक स्वयंसेवक मनन सिंह को प्रतिनियुक्ति की गई है lइस अवसर पर सेवनिवृत कैप्टन सतीश चंद्र पांडे , जिला सैनिक पदधिकारी , सेवनिवृत सूबेदार मेजर जयकुमार चौबे, सेवनिवृत नायक सूबेदार इंनद्र मोहन झा , परशुराम वर्मा , लक्ष्मण सिंह , दीपेश कुमार , सुनील कुमार, दीपक वर्मा ,मनोज कुमार एवं अन्य उपास्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!