Fri. Apr 24th, 2026

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा बिहार राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पर्यवेक्षण हेतु बक्सर जिला के लिए नियुक्त Special Roll Observer Sri Najmul Hoda, IPS, की अध्यक्षता में दिनांक 06 अगस्त 2025 को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक किया गया।

सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा माननीय विशेष प्रेक्षक मतदाता सूची श्री नजमूल होदा को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं मेमेंटो देकर स्वागत किया गया।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाली कठिनाईयों के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया गया।

तदोपरांत बक्सर जिला के मतदाता सूची के संबंध में पी०पी०टी० के माध्यम से संक्षिप्त परिचय दिया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा पुनरीक्षण प्रकिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं पुनरीक्षण से जुडे पदाधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की गई।

प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा लगातार विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सूचनाओं को साझा किया जाता रहा है।

उक्त अवसर पर बक्सर जिला के चारो विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर,अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!