बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा बक्सर जिले के एम.पी.उच्च विद्यालय बक्सर में खो-खो बालक/बालिका का खो खो खेल का खेलो इंडिया स्माल सेन्टर संचालित है यह एक पहल है जिसका उद्देश्य भारत में खो खो जैसे स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देना है यह कार्यक्रम जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को विकसित करने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में मदद करता है।
आज दिनांक 05 अगस्त 25 को श्री आदित्य कुमार वरीय उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा द्वारा बच्चों को खेल किट का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया और बच्चों को पूरे लगन और जोश के साथ कड़ी मेहनत कर बक्सर जिला का खेल के क्षेत्र में परचम लहराने का संदेश दिया गया।
खेल किट मिलने से बच्चों में काफी खुशी का माहौल है। खेल किट में जर्सी, पेंट, जूता मौजा इत्यादि सामानों का वितरण किया गया।
इस मौके पर शारीरिक शिक्षक सत्येंद्र सिंह यादव, संजय कुमार, अश्विनी राय, वशिष्ठ प्रसाद, त्रिलोकी नाथ तिवारी, मदन राम कार्यपालक सहायक एवं प्रधानाचार्य एमपी उच्च विद्यालय बक्सर उपस्थित थे।