
स्थानीय सांसद सह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे के विशेष प्रयास से चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कोविड जांच केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके माध्यम से ऑन द स्पॉट कोविड-19 की जांच की जाएगी। इसका शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे वर्चुअल माध्यम से बुधवार को, शाम 3:00 बजे करेंगे।
बक्सर संसदीय क्षेत्र में चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मौजूदा समय में विभिन्न वार्डों में लोगों को चिकित्सीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ऑन द स्पॉट आईसीएमआर द्वारा अधिकृत एंटीजन टेस्ट लैब की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसका विधिवत शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे दिल्ली से बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाम 3:00 बजे करेंगे। इससे बक्सर में टेस्टिंग को और अधिक गति मिलेगी। साथ ही इसके माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का भी संचालन होगा। सतर्कता ही कोरोना से बचाव है। इसके प्रति लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है।