सावन के रिमझिम झमाझम बरसात के साथ आज पूर्व से प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर की विस्तृत जिला कार्य समिति तथा केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री का अभिनंदन समारोह कार्यक्रम नगर भवन बक्सर में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राजभूषण निषाद केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री, हरि सहनी अति पिछला कल्याण मंत्री, जीवन कुमार एम.एल.सी.शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गया, हरेन्द पाण्डेय,मिथलेश तिवारी सड़क के सांसद सह प्रदेश महामंत्री, राजेश वर्मा प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सबसे पहले स्वागत भाषण में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने कार्यसमिति में आऐ हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुत कम वोटों के मार्जिन से चुनाव हार गए लेकिन हताश होने की जरुरत नहीं है।आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी कार्यकर्ता फिर से एक बार पूरे जोश के साथ लगेगें और भाजपा का परचम लहराऐंगे। श्री सिंह ने बिहार के पूर्वर्ती सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि और दलों में परिवार के लोग भी एम.एल.ए,एम.एल.सी, विधायक और सांसद बनते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी में ऐसी बात नहीं है ,जिसका नतीजा है कि आज देश के चहेते नेता नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।
राजेश वर्मा प्रदेश महामंत्री ने कार्यसमिति के उद्देश्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को समझाया और कहा की कार्यकर्ता को संगठित संगठन के महत्व को समझनें की जरूरत है।
जीवन कुमार एम.एल.सी ने कहा की मैं सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बक्सर के विकास के लिए बहुत बड़ा बजट दिया है।आने वाले दिनों में बक्सर का विकास दिखेगा।
हरि साहनी अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री बिहार सरकार ने अपने संबोधन में कहा की देश देश है।इसमे जात पात तथा मजहब के नाम पर वोट न कर राष्ट्र के नाम पर वोट करें ताकि एक स्वच्छ एवं सम्पुर्ण राष्ट्र का निर्माण हो सके। हमें केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का कार्य करना है ना की घर घर जा कर जात पुछना है। लालू जी कहते हैं कि हम मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देना चाहते हैं।ऐ आरक्षण के नाम पर केवल तुष्टीकरण की राजनीति है।
मिथिलेश तिवारी सड़क के सांसद सह प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मेरे पास जो भी है वो बक्सर में खपा के जाऊंगा यहां से कुछ ले नही जाऊंगा। बक्सर में कुछ लोग अफवाह फैला रहें हैं। मैं उन लोगों को खुले मन से चेतावनी देना चाहता हूं इस तरह का अफवाह न फैलाएं। मैं बक्सर से सांसद का चुनाव लड चुका हुं, मैं विधानसभा चुनाव नही लडुंगा। कार्यकर्ता मेरी पूंजी है। कार्यकर्ताओं के लिए चाहे पहाड़ से लड़ना पड़े लड़ जाऊंगा। पार्टी के महामंत्री होने के नाते हमारा यह दायित्व बनता है की बक्सर की सभी सीटों पर भाजपा या भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विधानसभा में जीत हासिल करा कर दिखलाऊंगा। मैं सदन के सांसद से कहना चाहता हूं कि बक्सर के लिए जो चुनाव में वादा किया है वो धरातल पर उतारने की कोशिश करें। मैं सड़क का सांसद बक्सर के विकास के लिए जो कुछ भी कर रहा हूं वो कुछ दिनों में बक्सर के धरती पर दिखना शुरू हो जाऐगा।
कार्यक्रम के अंत में राजभूषण निषाद केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा की चुनाव में जिस तरह से विपक्ष द्वारा अफवाहें फैलाई गई कि मोदी जी को स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा तो संविधान को खत्म कर दिया जाऐगा इसके बावजूद बिहार की जनता ने जिस तरह भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक सीटों पर विजयी बनाया है उसके लिए बिहार की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।मै मिथिलेश तिवारी जी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने बक्सर के विकास के लिए मुझ से कयी बार कहा की बक्सर के विकास के लिए अपने विभाग से कुछ किजिए। मैं वादा करता हूं कि बक्सर के सभी गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण कराऊंगा। बिहार के पिछड़ा समाज से आने वाले कर्पूरी ठाकुर को जो सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिया है उसके लिए मैं उनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं। केन्द्र की सभी योजनाओं के बारे में बिस्तार से बताया। उन्होंने ने कहा कि कोई सपने में ऐ बात सोंचा था की पटना से बक्सर दो घंटा में पहुंच सकता है ? कोई सपने में सोंचा था इतने कम समय में हर घर विजली पहुंच जाऐगी ? कोई सपने में भी सोंचा था की घर घर विजली पहुंच जाऐगी ? कोई सपने में भी सोचा था की हर घर में महिलाओं की ईज्जत को ध्यान में रखते हुए शौचालय का निर्माण हो जाऐगा ? कोई सपने में भी नही सोचा था कि हिन्दुस्तान के सभी किसानों को सम्मान निधि के तहत 6000/ रूपया सलाना मिलेगा।
कार्यक्रम के समापन भाषण पूनम रविदास जिला महामंत्री ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष पटेल जिला प्रभारी बक्सर, राजेश वर्मा, प्रदेश महामंत्री,प्रदीप दुबे, मनोज कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, संतोष रंजन, रामकुमार सिंह,केदारनाथ तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष, राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक, ओमप्रकाश भुवन,दुर्गेश जी तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।