Wed. Apr 22nd, 2026

आज बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रेस वार्ता का आयोजन कर 15वें वित योजना के अंतर्गत बिहार में लगभग 21000 करोड़ की कटौती करने का विरोध किया गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी जिस प्रकार से बिहार में विकास की गति को रोक कर और पैसे की कटौती कर केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है कांग्रेस परिवार इसको सहन नहीं करेगी और आने वाले दिनों में कांग्रेस आंदोलन के लिए तैयार रहेगी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने कहा की सरकार बिहार को बिल्कुल ही अत्यंत पिछड़ा राज्य बनने पर तुली हुई है बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस प्रकार से डबल इंजन सरकार अपने आप को बनाकर चल रहे हैं यह बिहार के लिए कुंठित करने वाला कदम है जिस प्रकार नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य की दर्ज की मांग कर रहे थे लेकिन लग तो यही रहा है कि बिहार के सारे पैसे के कटौती कर केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है और हम कांग्रेस परिवार 15वें वित्त आयोग के पहले वर्ष की कटौती को मांग कर बिहार में लाने हेतु आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे प्रेस वार्ता में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षता श्रीमती पुष्पा वर्मा त्रिजोगी नारायण मिश्रा रामजतन सिंह यादव रितु वर्मा कुमकुम देवी अजय यादव मुख्य थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!