आज बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155 वी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 120 वी जयंती बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ll
जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर ही देश और समाज की विकास की गति दी जा सकती है डॉ पांडे ने आगे कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी का का सपना जो अधूरा रह गया है उसे पूरा करने के लिए हम सबों को अब तैयार होने का समय आ गया है
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी पूर्व संगठन सचिव कामेश्वर पांडेय ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सदैव ही सादगी में व्यतीत हुआ समाज के लिए समर्पित था न की अपने लिए ll
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रसाद द्विवेदी रोहित उपाध्याय राजा रमन पांडे त्रिजोगी मिश्रा संजय पांडे अजय यादव संजय दुबे उर्फ पप्पू दुबे सुरेश जयसवाल कुमकुम देवी सि के नेता ईशान त्रिवेदी जयराम राम संजय दुबे एनएसयूआई नेता श्रीधर तिवारी महेंद्र चौबे अरुण उपाध्याय निशांत कुमार वकील यादव बब्बन तुरहा दीपक कुमार
कार्यक्रम का विधिवत संचालन शिवाकांत मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने एवं धन्यवाद ज्ञापन ईशान त्रिवेदी ने किया
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के द्वारा 2 अक्टूबर को दो महान पुरुषों की जयंती कार्यालय में मनाई गई।