
14 एवं 15 अक्टूबर को किला मैदान में होगा किसान का आयोजनबक्सर: जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध उत्पाद का उत्पादन करने वाले सफल किसानों को सम्मानित करने हेतु किला मैदान,बक्सर में किसान मेला का आयोजन होगा। उक्त बातें जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक,आत्मा श्री मनोज कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा),बक्सर द्वारा किला मैदान के प्रांगण में दिनांक 14 एवं 15 अक्टूबर को दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला में सर्वोतम प्रदर्श लाने वाले किसानों को सम्मानित किया जायेगा।किसान मेला में प्रदर्श लाने हेतु किसानों की पात्रता: डीएओ श्री मनोज कुमार ने बताया कि दो दिवसीय किसान मेला में प्रदर्श का स्टाॅल लगाया जायेगा। किसानों द्वारा लाये जाने वाले प्रदर्शो को पाॅंच वर्गो में वितरित किया गया है, जिसमें प्रथम वर्ग-सब्जी, द्वितीय वर्ग पाॅली हाउस उत्पादित सब्जी, तृतीय वर्ग मशरुम, चतुर्थ वर्ग फल तथा पंचम वर्ग में चावल शामिल है। वर्गवार प्रदर्श दिनांक 14 अक्टूबर को किला मैदान,बक्सर में लाना होगा। किसानों द्वारा किसी भी वर्ग में एक से अधिक प्रवृष्टि स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रत्येक वर्ग के लिए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिया जायेगा। उत्पाद को प्रदर्शनी में लाने हेतु इच्छुक कृषक सम्बंधित प्रखंड के बीटीएम/एटीएम से संपर्क स्थापित कर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।प्रदर्श लाने हेतु सभी प्रखंड मुख्यालय में बस की व्यवस्था: आत्मा के परियोजना निदेशक श्री मनोज कुमार द्वारा उत्कृष्ट उत्पाद लाने वाले किसानों के लिए प्रखंड मुख्यालय में बस की व्यवस्था की गई है। बस से किसानों को लाने हेतु सम्बंधित प्रखंड के बीटीएम/एटीएम को प्राधीकृत किया गया है। बीटीएम/एटीएम का दायित्व होगा कि वे चयनित कृषकों को बस द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर को किला मैदान में लायेंगे।किला मैदान में विभिन्न विभागों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा लगेगा स्टाॅल: आत्मा के परियोजना निदेशक श्री मनोज कुमार ने बताया कि किसान मेला में कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यान, पशुपालन, मत्स्यपालन, सहकारिता, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जीविका, पौधा संरक्षण, कृषि अभियंत्रण, रसायन, भूमि संरक्षण सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों का स्टाॅल लगेगा। किसानों के बीच नवाचार गतिविधि के रुप में ड्रोन का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावे वृहत स्तर पर फूलों की प्रदर्शनी से किसान मेले को आकर्षक लुक दिया जायेगा। इसके अलावे जिले में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से जिले में उत्पादित जैविक उत्पाद की प्रदर्शनी-सह-बिक्री केन्द्र का स्टाॅल लगाया जायेगा।किसान मेला में कृषि यंत्रों का लगेगा मेला: किसान मेला के माध्यम से विभिन्न प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शन के साथ-साथ कृषि यंत्रों को उपयोग करने के तरिके से भी किसानों को अवगत कराया जायेगा, जिससे अधिकाधिक संख्या में अत्याधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से जिले के किसान रुबरु होंगे।