Sun. Apr 19th, 2026

नई दिल्ली:- Today: देश में ईंधन तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार यानी 12 फरवरी, 2021 को लगात चौथे दिन तेल के रिटेल दामों में वृद्धि की है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज देश के मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतें 22-25 पैसे तक बढ़ाई हैं, वहीं डीजल के दामों में 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है.
आज की वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 88.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 78.38 रुपए प्रति लीटर हैं. मुंबई में पेट्रोल 94.64 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, डीजल 85.32 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 90.44 रुपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 83.52 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है.

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 89.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 81.96 रुपए प्रति लीटर है. हैदराबाद में पेट्रोल 91.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.50 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. जयपुर में पेट्रोल 94.81 पर बिक रहा है, वहीं डीजल की कीमत 86.89 रुपए चल रही है.

यह भी पढ़ें : राज्यसभा में सवाल- ‘सीता और रावण के देशों में पेट्रोल सस्ता तो राम के देश भारत में महंगा क्यों’

अपने शहर का भाव ऐसे करें चेक

देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतोंऔर विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.

अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

:आज फिर बढ़े तेल के दाम, बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!