Sun. Apr 19th, 2026

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत 1.09 करोड़ पात्र लाभार्थी परिवार में से जिन्हें e-card (गोल्डेन कार्ड) प्राप्त नहीं है, उन्हें गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 17.02.2021 से दिनांक 03.03.2021 तक सरकार द्वारा आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें सभी पंचायत के आर0टी0पी0एस0 पोर्टल पर 15 दिनों तक गोल्डेन कार्ड निर्माण का विशेष अभियान चलाया जायेगा। गोल्डेन कार्ड निर्माण हेतु पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंचायती राज विभाग के कार्यपालक सहायकों द्वारा पात्र लाभार्थी का निःशुल्क गोल्डेन कार्ड निर्माण एवं वितरण किया जायेगा। सभी पात्र लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने के लिए पात्र लाभार्थियों की सूची संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से पंचायती राज प्रतिनिधि एवं वार्ड सदस्य तक पात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करायी जायेगी। पात्र लाभार्थियों की सूची www.biswass.bihar.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। लाभार्थी अपनी पात्रता जानने के लिए टॉल फ्री नंबर 14555/104 पर कॉल कर सकते है। शिविर के आयोजन हेतु जिला क्रियान्वयन इकाई, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति द्वारा माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। पखवाडे़ के दौरान पात्र लाभार्थियों का वेरीफिकेशन होगा एवं ई-कार्ड सृजित करने का ऑन लाइन निवेदन प्रेषित होगा, जिसे राज्य स्तर पर अनुमोदित किया जायेगा। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग सहित कोविड-19 के संबंध में सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!