Wed. Apr 22nd, 2026

आगामी चैती छठ पूजा के दृष्टिगत आज दिनांक 01 अप्रैल 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री शुभम आर्य के द्वारा डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत छठिया पोखरा का निरीक्षण किया गया।

आगामी चैती छठ पूजा हेतु तैयारियों के निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए-

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव एवं अंचलाधिकारी डुमरांव को निदेश दिया गया कि घाटों पर अधिक गहराई में नहीं जाने के लिए चेतावनी हेतु लाल झण्डा लगाना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव को सामान्य छठ घाटों एवं उसके रास्तों की पर्याप्त साफ-सफाई, मजबूत बैरिकेडिंग एवं पूजा समिति से समन्वय कर घाटों उसके रास्तों पर पर्याप्त रौशनी एवं माईकिंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव को मुख्य घाटों पर चेंजिंग रूम एवं अस्थायी शौचालय/यूरिनल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव को छठिया पोखरा पर सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी तथा अस्थायी नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।

अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव को निर्देश दिया गया कि छठ के दौरान यातायात प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर आसूचनाओं का संग्रहण करते हुए शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु निगरानी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!