कथा स्थल निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन।
बुधवार दिनांक 2 अप्रैल 2025 को आईटीआई मैदान, बक्सर में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी के साप्ताहिक भागवत कथा स्थल निर्माण के लिए विद्वान पंडितो के सानिध्य में विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। भूमिपूजन के दौरान विजय मिश्र, कल्लू राय, अविनाश पाण्डेय कलश पूजन के उपरांत धर्म ध्वज लगाकर, दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़कर हर-हर महादेव उद्घघोष के साथ पूजन का कार्य सम्पन हुआ। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन समिति के संयोजक विजय मिश्र ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा में आगामी 8 अप्रैल 2025 को हेलीकॉप्टर से पूज्य संत अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी का आगमन बक्सर की पवित्र भूमि पर होगा उसके उपरांत वह बक्सर के विभिन्न धर्मस्थलों पर दर्शन पूजन करेंगे तत्पश्चात मां गंगा के भव्य आरती में सम्मिलित होंगे 9 अप्रैल 2025 को प्रातः 8:00 बजे से जल यात्रा कलश पूजन के साथ पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी एवं अन्य संतों के नेतृत्व में बक्सर नगर भ्रमण के साथ संपन्न होगा । उसके बाद प्रतिदिन संध्या 3:30 से संध्या 7:00 बजे तक पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी द्वारा भागवत कथा वचन किया जाएगा इस दौरान हर दिन अन्य प्रख्यात संतों का भी मार्गदर्शन मिलेगा ।
श्री विजय मिश्रा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन से सामाजिक और धार्मिक समरसता बढ़ती है। इसके साथ ही लोगों में सुविचार और अच्छे संस्कार होने के साथ सुख, समृद्धि और शांति मिलती है।
इस दौरान भाजपा के महामंत्री विनोद राय, जिला उपाध्यक्ष शीला त्रिवेदी, ओमज्योति भगत, सौरभ तिवारी,
जदयू के जिला महासचिव विमलेंदु जी, प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौर, भाजपा के ज्वाला सैनी, भगवान सिंह त्यागी, पीयूष पाण्डेय, प्रमोद मिश्र, जितेंद्र दुबे, मुन्ना राय कौशिक, पंकज सिंह, सोनु राय, मल्लिकार्जुन राय, गोपाल जी, निशांत राय, सुशील ओझा, नगर पार्षद दीपक सिंह, रोहित मिश्र, अंजय चौबे, राहुल दुबे, चन्दन ओझा, भाष्कर सिंह, विकास राय, आशु राय, निकु ओझा, विराज वीर, मनीष सिंह, राहुल रंगीला, प्रियांशु शुभम, आदित्य गुप्ता, ज्योति रंजन मिश्र, छोटू, बड़े चौधरी, मृत्यंजय पाण्डेय, नारायण उपाध्याय, संजय राय, बरमेश्वर चौधरी, समेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।