
बरसात आने से पहले हैं बक्सर शहर में रोड के ऊपर पानी जमने का सिलसिला जारी है नगर परिषद के कान में जू नहीं रेंग रही है कि बक्सर के सभी रास्तों में बने नालों की साफ-सफाई करवाएं साथ ही सभी वार्डों के रास्ते के साथ बने नाले को भी साफ करवाए हर साल की भांति इस साल भी थोड़ी बहुत बरसा होने के बाद शहर के कई सारे रास्तों में जलजमाव की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है लोगों का कहना है कि इससे हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है पर ना नगर परिषद इस पर ध्यान देती है ना ही प्रशासन के लोग इस पर ध्यान देते हैं और और हमारी जिंदगी बरसात के समय नारकीय स्थिति बन जाती है नगर परिषद लोगों से तो हर साल टैक्स के नाम पर लाखों की असुली करता है पर जब समय आए तब उसके लोग ना ही नजर आते हैं शहर के 33 नंबर वार्ड सोहनीपट्टी से जो रोड बाईपास को जोड़ती है उस रोड में तकरीबन आधा फीट पानी लगा हुआ है यह तो थोड़ी बहुत बरसा हुई है तब तो यह हाल है अभी जुलाई और अगस्त और सितंठबर का महीना बाकी है साथी शहर के पुलिस चौकी से रामरेखा घाट जाने वाली रोड जो की अभी कुछ दिन पहले ही कई करोड़ के लागत से बनाई गई है पर उस रोड पर भी छोरी वर्षा होने के बाद रोड के किनारे में पानी का जल जमाव देखने में आ रहा है।