Wed. Jul 29th, 2026

Yaas Cyclone: दो दिनों तक बिहार में रहेगा तूफान का असर, जानें किन इलाकों पर पड़ेगा प्रभावपटना. यास तूफान को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है. इस तूफान (Yaas Cyclone) का असर उड़ीसा, बंगाल और बिहार इन तीन राज्यो पर ज्यादा पड़ने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 26 मई को बंगाल और उड़ीसा के समुद्री तट से इस तूफान की टकराने की संभावना है. एहतियातन भारतीय सेना के साथ-साथ NDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं. माना जा रहा है कि यह एक बहुत ही भीषण चक्रवाती तूफान होगा जिसमें 150 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तेज बारिश भी होगी.बंगाल की खाड़ी से उठने वाला यास तूफान का असर बिहार पर भी पड़ेगा. तूफान को लेकर बिहार के मौसम विभाग का कहना है कि इस साइक्लोन का सेंटर बंगाल के दीघा के पास है. यह 26 मई को शाम में उड़ीसा और बंगाल के समुद्री तट से गुजरेगा. इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा. सीमांचल सहित पूरे बिहार पर इस साइक्लोन का असर पड़ेगा.पटना मौसम विज्ञान का कहना है कि साउथ ईस्ट बिहार में इसका असर ज्यादा पड़ सकता है. 27-28 मई को इस तूफान का असर साउथ-ईस्ट बिहार के साथ साथ नार्थ-ईस्ट बिहार में पड़ेगा. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी किसी जिले में अलर्ट नहीं कराया गया है लेकिन बिहार में कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई. जैसे-जैसे तूफान की जानकारी मिलेगी उसके अनुसार जहां भी भारी बारिश की संभावना होगी अलर्ट कराया जाएगा. 27, 28 और 29 मई तक यस तूफान का असर बिहार में रहने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!