Wed. Apr 22nd, 2026

*महर्षि विश्वामित्र मंडपम बक्सर के आध्यात्मिक एवं पौराणिक इतिहास को संयोजने का कार्य करेगी : अश्विनी चौबे*

विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र, लाइट एंड साउंड के जीर्णोद्धार तथा लेजर शो के लिए केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि महर्षि विश्वामित्र मंडपम बक्सर के आध्यात्मिक एवं पौराणिक इतिहास को संयोजने का कार्य करेगी। यह विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। लाइट एंड साउंड स्थल का आधुनिक तरीके से तैयार किया जाएगा। लेजर शो के माध्यम से यहां आने पर्यटकों को बक्सर की पौराणिक, आध्यात्मिक व भगवान श्रीराम की गाथा बताई जाएगी।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे सोमवार को रामरेखा घाट पर महर्षि विश्वामित्र मंडपम के लिए भूमि पूजन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहाँ आधुनिक तरीके से लेजर शो के माध्यम से पर्यटक बक्सर को जान सकेंगे। यहां रामायण रिसर्च सेंटर भी बनाया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ने लाइट एंड साउंड, लेजर शो आदि के लिए 6 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। अन्य खर्च सीएसआर के उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर भारत सरकार के निर्माण एजेंसी ब्रिसल के डीजीएम विपिन पांडेय, श्रीराम कर्मभूमि न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा, अरुण मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष केदार तिवारी, नीता चौबे, अर्जित चौबे, अविरल चौबे, पूनम रविदास, इंदु देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!