बक्सर: नगर स्थित बाजार समिति के प्रांगण में दिनांक 22 जनवरी से चले आ रहे दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का समापन दिनांक 23 जनवरी को हो गया। किसानों को संबोधित करते हुए प्रभारी सहायक निदेशक(कृषि अभियंत्रण) श्री शेखर किशोर ने कहा कि वर्तमान समय में पराली प्रबंधन विकराल समस्या के रुप में उभर रही है। इस समस्या से निजात हेतु हम सभी को मिलकर पराली नहीं जलाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने किसानों को बताया कि किसानों द्वारा पराली जलाने पर अक्षांश एवं देशांतर के साथ इसकी जानकारी विभाग को मिल जाती है। इसके आधार पर विभाग द्वारा जाॅंचोपरांत कृषक पंजीकरण को बंद कर दिया जाता है, जिससे किसानों को मिलने वाली कृषि व कृषि से सम्बद्ध विभाग की योजनाओं का लाभ भविष्य में नहीं मिलेेगा। इस परिस्थिति से बचने हेतु कृषक पराली नहीं जलाये। पराली प्रबंधन वाले यंत्र यथा सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, स्ट्रा रीपर इत्यादि यंत्रों पर अस्सी प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इसके के लिए कृषक कृषि विभाग के वेबसाईट पर आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। मेले में आकर्षण का केन्द्र अमित नर्सरी,चुरामनपुर द्वारा लगाया गया स्टाॅल रहा। उनके द्वारा ‘‘साॅंसे हो रही कम-आओ पेड़ लगाये गये हम’’ थीम के साथ मेले में भ्रमण कर रहे किसानों के बीच संदेश दिया जा रहा था, जिससे किसानों में पेड-पौधा लगाने के प्रति जागरुकता दिखी। मेला में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) द्वारा विगत् किसान मेला में फल-फूल-सब्जी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रगतिशील कृषकों को पुरस्कृत भी किया गया। फूलगोभी के क्षेत्र में ललन सिंह,धरहरा को प्रथम, गोरख यादव,खहाटाड़ को द्वितीय तथा लक्ष्मण यादव, खरहाटाड़ को तृतीय, पतागोभी के क्षेत्र में पुष्पा देवी,कठार को प्रथम, सुनिल कुमार सिंह,सखुआना को द्वितीय, बैंगन के क्षेत्र में श्रीराम सिंह, गोसाईपुर को प्रथम, शांति देवी, भरखर को द्वितीय, विजय कुमार सिंह,सिमरी को तृतीय, टमाटर के क्षेत्र में सुरेन्द्र सिंह,धरहरा को प्रथम, रविशंकर सिंह,सोनपा को द्वितीय, त्रिलोकीनाथ राम को तृतीय, मिर्च के क्षेत्र में महेश पाण्डेय,ओझवलिया को प्रथम, लक्ष्मण यादव,खरहाटाड़ को द्वितीय, गोरख यादव,खरहाटाड़ को तृतीय, आलू के क्षेत्र में महेश पाण्डेय, ओझवलिया को प्रथम, लौकी के क्षेत्र में विजय पासवान, पोखरहा को प्रथम, सुरन्द्र सिंह, रुप सागर को द्वितीय, सेम के क्षेत्र में गणेश पाण्डेय,भभुअर को प्रथम, कमलेश कुमार यादव,चैसा को द्वितीय, दयाशंकर सिंह,सरेंजा को तृतीय, शिमला मिर्च के क्षेत्र में अभय रंजन राय,डुमराॅंव को प्रथम, ओयस्टर मशरुम के क्षेत्र में संजय कुमार, चरित्रवन,बक्सर को प्रथम, दशरथ सिंह,कठार को द्वितीय, दीपक कुमार, नई बाजार को तृतीय, केला के क्षेत्र में अमित कुमार,कठार को प्रथम, बिनोद कुमार सिंह,चक्की को द्वितीय, पपीता के क्षेत्र में दशरथ सिंह को प्रथम, रौशन कुमार सिंह,चाॅंदुडिहरा को द्वितीय, आशुतोष पाण्डेय को तृतीय, नींबू के क्षेत्र में नंदजी सिंह,अरक को प्रथम, अमरुद के क्षेत्र में प्रियंश कुमार सिंह,कठार को प्रथम, मनोज कुमार सिंह,रसेन को द्वितीय, अनूप कुमार सिंह,महुआर को तृतीय, फूल के क्षेत्र में मुन्ना माली,कुकुढ़ को प्रथम, मोतीलाल सिंह,भरखर को द्वितीय, मोटे अनाज के क्षेत्र में बाजरा के लिए राजेश कुमार सिंह,अरक को प्रथम, गोरख यादव,खरहाटाड़ को द्वितीय, इंदू देवी,मझवारी को तृतीय, रागी के लिए राजकुमार सिंह को द्वितीय, ब्रम्हेश पाण्डेय को द्वितीय, साॅंवा के लिए सुधीर कुमार को प्रथम, मक्का के लिए रामाशीष पाण्डेय को प्रथम, दुर्गा देवी को द्वितीय, राजकुमार सिंह को तृतीय, आम के क्षेत्र में संजय कुमार,छोटका नुआॅंव को प्रथम, सुर्यनाथ प्रसाद सिंह,पसहरा को द्वितीय पुरस्कर दिया गया। आत्मा द्वारा पन्द्रह दिवसीय आईएनएम पाठ्यक्रम में सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया। मौके पर उपरियोजना निदेशक बेबी कुमारी, आत्माकर्मी रघुकुल तिलक, विकास कुमार राय, त्रिपुरारी शरण सिन्हा सहित अनेक कृषक उपस्थित थे।