

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने नौ ग्रहों से संबंधित पौधे लगाएं। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्रता सेनानियों की याद में 75 पौधे लगाए गए।केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को वामनेश्वर मंदिर में नौ ग्रहों से संबंधित पौधे लगाए।उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में नवग्रह वाटिका बनाया जाएगा। इसका शुभारंभ आज कर दिया गया है। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने संकल्प लिया कि जेल परिसर से मंदिर अलग हो, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से भी बातचीत की कि, किस तरह से इसे जेल परिसर से अलग किया जा सकता है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने मंदिर परिसर में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 75 विभिन्न तरह के पौधे लगाए। इसके उपरांत उन्होंने सभी के साथ प्रसाद ग्रहण किया।*दीप प्रज्वलन कर भारतीय नव वर्ष महोत्सव का शुभारंभ किया* केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने किला मैदान में श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा आयोजित भारतीय नववर्ष महोत्सव का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के विभिन्न आयाम है, जो एक दूसरे से हम सभी को जोड़े रखते हैं। इसमें गीत संगीत की महत्वपूर्ण भूमिका है।