Thu. Jul 30th, 2026

भारत के महान मनीषी संत परम पुज्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज का जन्मोत्सव स्वामी जी की जन्मस्थली मंदिर बक्सर के शिशराढ ग्राम में धूम धाम से मनाया गया।जिसमें श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के प्रिय शिष्य श्री मुमुक्षु नारायणाचार्य त्रिदंडी स्वामी जी महाराज वाराणसी से पधारे।उक्त अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीठाधीश्वर श्री राजगोपालाचारी जी महाराज(त्यागी जी) एवं लक्ष्मी नारायण गंगापुत्र श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज भी उपस्थित रहे। जहाँ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्वामी जी के भक्तों का आने का तांता लगा रहा जहाँ श्री श्री 1008 श्री ज0 गु0 रा0 उद्धव प्रपंनाचार्य (उमाशंकर चतुर्वेदी) ने बताया कि स्वामी जी के आशीर्वाद से हर साल लगभग 9 वर्षों से यहाँ त्रिदंडी स्वामी जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है जिसमें दूर दराज से स्वामी जी के भक्त आते हैं।उक्त अवसर पर मणिधर चौबे,भाजपा नेता बसंत चौबे,युवा नेता अंजय चौबे, तेजप्रताप चौबे, झुना चौबे,वसिष्ठ मिश्रा,अजित चौबे,भव्या नंद वत्स,धनजी चौबे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!