Sat. Jun 6th, 2026

राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने 2008 में की थी। इस दिन को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें सेव द गर्ल चाइल्ड, चाइल्ड सेक्स रेशियो, और बालिकाओ के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है।

उद्देश्य

देश में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली सभी असमानताओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना।
बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना।
बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना।
अतः सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से निवेदन है कि बालिका दिवस के अवसर पर अपने-अपने परियोजना में किशोर किशोरियों के माध्यम से जागरूक करना एवं मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों पर उनके द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम कराना सुनिश्चित करेंगे।
आदेशानुसार जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!