Tue. Apr 21st, 2026

अद्भभुत क्षण,विलक्षण प्रतिभा के धनी भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी एवं सुबे के मुखिया माननीय नीतीश कुमार जी ने आज “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” के अन्तर्गत बिहार के 75 लाख महिलाओं के खाते में प्रथम किस्त के रूप मे दस हजार रुपए भेजने का काम किया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने नवरात्र के इस पवित्र वेला में बिहार की महिलाओं के खाते में दस हजार की सहायता राशि भेजनें पर उनका आभार प्रकट किया और कहा की “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार शुरू करेंगी। शुरुआत के बाद उसका आकलन कर दो लाख रूपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता पुनः दी जाएगी। यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है। योजना से लाभान्वित करने के लिए लाभुको को स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण, उत्पादन में स्वयं सहायता समूह जिविका दीदी का संगठनात्मक सहयोग मिलेगा। महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों के बिक्री के लिए स्थानीय स्तर पर गांव से लेकर शहरों तक हाट-बाजारो का भी विकास किया जाऐगा।

श्री भुवन ने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के इस बहुउद्देशीय योजना के क्रियान्वयन से न केवल महिलाओं का उत्थान होगा ब्लिक महिलाऐ अपने परिवार के भरण पोषण में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर अपने परिवार का सर्वांगीण विकास करने में सफल होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का यह कदम महिला सशक्तीकरण में मील का पत्थर है जो आने वाले समय में NDA के विकसित भारत और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!