Tue. Apr 21st, 2026

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹7500 करोड़ की राशि का अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर भवन बक्सर में आयोजित किया गया।

 

जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह एवं जीविका दीदियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

 

इस योजना अंतर्गत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरु करने के लिये आर्थिक सहायता दिये जाने की योजना है। हर समुदाय व हर वर्ग के परिवारों की महिलायें इसका लाभ ले सकती हैं।

 

अपनी पसंद का रोजगार शुरु करने के लिये प्रारंभिक राशि ₹10 हजार दी जा रही है। बाद में आकलन कर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है। पसंद के रोजगार हेतु प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है।

 

यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है। योजना से लाभान्वित कराने के लिये लाभुकों को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जायेगा। रोजगार के चयन एवं उसे शुरू करने में उन्हें स्थानीय समूहों की सहायता मिलेगी।

 

लाभुकों को राज्य में सफ़लता पूर्वक कार्यरत 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियों की संगठनात्मक व्यवस्था का सहयोग मिलेगा।

 

प्रशिक्षण, उत्पादन में सहयोग के साथ-साथ महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिये गांव से शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित किये जायेंगे।

इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केन्द्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

बक्सर जिलान्तर्गत जीविका समूह अंतर्गत 90818 जीविका दीदियों के बीच प्रति 10000 राशि की दर से 908180000 रुपए राशि का अंतरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!