Wed. Apr 22nd, 2026

• आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, विश्वमित्र भारत की कल्पना साकार हो रही है

• 2014 में संकल्प पत्र में शामिल 530 में से 529 यानी 99.99 प्रतिशत जनाकांक्षाएं की गई पूरी। इसी प्रकार 2019 में भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल 234 में से 222 यानी 95 फीसदी वायदें किए गए पूरे

• भाजपा के लिए संकल्प पत्र केवल चुनावी रस्मअदायगी नहीं बल्कि जनाकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प का दस्तावेज होता है,

• लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है, वीडियो वैन के जरिये इस बार प्रदेश के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा जनता के बीच जाएगी और उनसे संवाद करके उनका सुझाव लेगी

• भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर सोमवार, 26 फरवरी, 2024 को अपना संकल्प पत्र सुझाव अभियान लांच कर दिया है। इसके तहत भाजपा की वीडियो वैन लोगों के बीच जाएगी और 15 मार्च तक 1 करोड़ से अधिक सुझाव लेकर आएगी जिन्हें भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी

• इसके साथ ही ये वैन भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों और भारत को एक विकसित देश बनाने के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से भी जनता को अवगत करायेगी

• भाजपा देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में वीडियो वैन के माध्यम से लोगों को मोदी सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी देगी

• इस अभियान के दौरान Namo App से सुझाव देने की प्रक्रिया बताई जाएगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में वीडियो वैन के माध्यम से लगभग 250 स्थानों पर हम समाज के विभिन्न कलाकारों के साथ संवाद करेंगे और उनके सुझावों का भी अपने संकल्प पत्र में, समावेश करेंगे।

• इसके अलावा मिस्ड कॉल से भी सुझाव प्राप्त किये जायेंगे इसके लिए भाजपा द्वारा एक विशेष नंबर 9090902024 जारी किया गया है। इसके

अलावा नमो ऐप में एक अलग सेक्शन है, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी भी वीडियो वैन के माध्यम से दी जाएगी।

• ‘विकसित भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विश्वामित्र भारत’ का निर्माण 2014 से पहले कल्पना से परे था, लेकिन आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में ये सपने हकीकत में बदल रहे हैं।

• आजादी के इस अमृत काल में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है। 2024 लोकसभा चुनाव के पहले देश विकास की एक लंबी छलांग लगाए, इसके लिए जनता से सुझाव एकत्रित किए जायेंगे।

• ‘विकसित भारत- मोदी की गारंटी’ रथ के माध्यम से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किए गए गरीब, महिला, किसान और युवाओं के कल्याण और विकास कार्यों को सभी लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। वीडियो वैन जनता से सुझाव मांगने के साथ-साथ, लोगों को पार्टी से भी जोड़ने का कार्य करेगी।

• भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि जनता की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचे और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अगले 5 वर्षों में हमारी सरकार उन जन-आकांक्षाओं को पूरा करे।

• भाजपा व्हाट्सप्प, ट्विटर, वॉयस मैसेज, आईवीआर के द्वारा मैसेज पहुंचाने की भी सुविधा प्रदान करेगी। नमो एप के जरिए भी जनता
अपने सुझाव दे सकती है। इसकी विस्तृत जानकारी भी वीडियो वैन के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जाएगी।

• इस मुहिम में जन भागीदारी को रेखांकित करते हुए भाजपा का संकल्प है कि हर तरीके से जनता जनार्दन की आकांक्षाएं हम तक पहुंचे और हम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 से अगले 5 वर्षों में उन आकांक्षाओं को पूरा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!