बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट , ब्रह्मपुर प्रखंड के सैनिकों द्वारा प्रखंड अध्यक्ष सूबेदार कमलेश सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान बड़े जोर शोर के साथ चलाया गया । इस अभियान में ब्रह्मपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद सिंह एवम सब इंस्पेक्टर अमित कुमार भी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे । इस तपती हुई धूप में भी प्रखंड के हर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिए और अपने सैनिक एकता का परिचय दिया । अध्यक्ष महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा की जिला पदाधिकारी माननीय अंशुल अग्रवाल साहब, तथा डी डी सी माननीय डाक्टर महेंद्र पाल साहब के द्वारा जिला के सैनिकों को दी गई मतदाता जागरूकता अभियान की जिम्मेवारी को जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी एवं निर्देशक आई ई एस एम बिहार, बक्सर के डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब के दिशा निर्देश पर हम सभी सैनिक अपनी उम्र और तपती हुई धूप की परवाह न करते हुए हर प्रखंड स्तर, गांव स्तर और घर घर 1 जून को सभी
को मतदान कर मत प्रतिशत को देश स्तर पर सर्वोपरी करने का मिशन चलाए हैं । पहले मतदान, बाद में जल पान , तथा अपनी भोट अपनी ताकत का नारा देकर सभी जनता को जागरूक किया जा रहा है । सभी सैनिकों ने एक स्वर में आवाज दिए की हम भारतीय सैनिक अपने हर मिशन को युद्ध स्तर पर धरातल पर दर्शाते हैं । जिस उमिद के साथ हमे जिम्मेवारियां दी गई है डी एम साहब द्वारा उसे पूरी कर दिखाएंगे । आई ई एस एम दिल्ली के निर्देशक मेजर जनरल
सतवीर सिंह सेना मेडल के द्वारा हमे हर तरह का निर्देश मिलता आ रहा है
उन्होंने भी प्रशासन को हर तरह से मदद करने का आदेश दिए हैं ।
आई ई एस एम जिला बक्सर जिला के सभी पूर्व सैनिकों को हार्दिक बधाई देता है । पुनः ब्रह्मपुर प्रखंड अध्यक्ष सूबेदार कमलेश सिंह और पूरी टीम।