
आज दिनांक 17 मार्च 2022 को जिला स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रिता सोमारी देवी, पति स्वर्गीय सूरज प्र० सिंह, वीर नारी शांति देवी, पति सैनिक स्वर्गीय बिहारी पाण्डेय एवं अन्य वरीय पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।*
कार्यक्रम के संबोधन में उप विकास आयुक्त महोदय ने ग्रामीण कार्य विभाग से संचालित योजनाओं के संबंध में बक्सर जिला की उपलब्धि के बारे में बताया। जिसमें मनरेगा, जल जीवन हरियाली, प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में बक्सर जिला का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में बक्सर के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से बक्सर के महत्व के बारे में सभी को बताया और बक्सर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को संकलित कर कॉफी बुक टेबल के प्रकाशन के संबंध में सब को अवगत कराया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने अभियान विश्वामित्र के तहत तीन स्तरों पर पुस्तकालय खोले जाने के संबंध में बताया कि सभी पंचायत स्तर पर एक पुस्तकालय होगा। जिसमें विषय वस्तु के अतिरिक्त किताबों का संकलन होगा। जिससे बच्चों में प्रारंभिक स्तर पर किताबों को पढ़ने के प्रति विशेष लगाव रखने के लिए प्रेरित किया जा सके। दूसरे स्तर पर प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय खोला जाएगा जिसमें सामान्य प्रतियोगिता के संबंध में पुस्तकों का संकलन होगा जिससे विद्यार्थी परीक्षा प्रतियोगिता का तैयारी प्रखंड स्तर पर कर सकें और ग्रुप सी एवं ग्रुप डी जैसी परीक्षाओं में प्रतिभाग कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सके। तृतीय स्तर पर अनुमंडल स्तर पर पुस्तकालय की शुरुआत किया जाना है इसके अंतर्गत एम०पी० हाई स्कूल में एक पुस्तकालय प्रारंभ है। जिसमें आईआईटी, यूपीएससी, बीपीएससी जैसे प्रतियोगिताओं के लिए पुस्तक उपलब्ध है। विदित हो कि जिला पदाधिकारी महोदय की बक्सर के विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन के लिए प्रारंभ किए जाने वाले पुस्तकालय की संकल्पना व्यापक जन सहभागिता के द्वारा ही किया जा सकता है। जिसमें आमजन के द्वारा दान किए गए पुस्तकों का संकलन होता है। अतः आमजन से जिला पदाधिकारी महोदय ने अपील किया कि अधिक से अधिक पुस्तकों का दान करें जिससे अभियान विश्वामित्र के तहत संचालित पुस्तकालय प्रारंभ करने की योजना को मूर्त रूप दिया जा सके।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित सूची :-
सुन्दरम कुमार, पिता श्रीकान्त शर्मा, नई बाजार को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर स्वर्णिम समय में घायलों को सदर अस्पताल, बक्सर पहुंचा कर उनकी जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन परियोजना के अन्तर्गत बक्सर जिला ने 94.25% लक्ष्य के उपलब्धि के साथ बिहार राज्य में इस योजना अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया है, प्रखंड चौगाई को शत-प्रतिशत मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए श्री तेज बहादुर सुमन, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चौगाई, श्री रामकान्त प्रसाद, विकास मित्र, पंचायत मसर्हिया, श्री गुलाब राम, विकास मित्र पंचायत नचाव, श्री विनीता कुमारी, विकास मित्र, पंचायत मुरार, श्री दिलीप कुमार, विकास मित्र, पंचायत खेवली एवं श्री अमित कुमार, विकास मित्र, पंचायत चौगाई को सम्मानित किया गया।
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले बक्सर जिला से संबंधित स्वतंत्रता सेनानी /उनके आश्रितो को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया। जो निम्नलिखित हैं:-
बक्सर अनुमण्डल अन्तर्गत रामकली देवी, पति स्वर्गीय नथुनी राय, धनसोई, राजपुर।
सुनरी देवी, पति स्वर्गीय गजाधर राय, रसेन, राजपुर।
सोमारी देवी, पति स्वर्गीय सूरज प्र० सिंह, नदाव, बक्सर।
जानकी कुवँर, पति स्वर्गीय सिद्ध नाथ तिवारी, पीपरपाती रोड।
डुमराँव अनुमण्डल अन्तर्गत लक्ष्मी देवी, पति स्वर्गीय प्रयाग शर्मा, ब्रह्मपुर/ को सम्मानित किया गया।
बक्सर जिला अंतर्गत देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के पत्नी (वीर नारी) को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया:- कालावती देवी, सिकरौल, पति स्वर्गीय कामता प्रसाद जो 11 अक्टूबर 1965 की भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए।
शान्ति देवी, आशा पडरी, सिमरी, पति स्वर्गीय बिहारी पांडे जो 18 अक्टूबर 1987 को श्रीलंका में ऑपरेशन पवन में शहीद हुए।
चठिया देवी, चक्की, पति स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह जो 10 दिसंबर में 1970 को भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए हैं।
सूरज कुमारी, नैनीजोर, पति स्वर्गीय शिवजी तिवारी जो 5 नवंबर 1988 को श्रीलंका में ऑपरेशन पवन में शहीद हुए।
सरस्वती देवी, चक्की, पति स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जो 25 मई 1997 को ऑपरेशन रक्षक में शहीद हुए।
पूजा देवी, सिमरी, पति स्वर्गीय संजय कुमार यादव जो 28 फरवरी 2002 को ऑपरेशन रक्षक में हिमस्खलन में शहीद हुए।
बक्सर जिला अंतर्गत पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने के लिए वरिष्ठ पत्राकार श्री अजय मिश्रा, श्री राम एकबाल ठाकुर एवं श्री मुखदेव राय को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया।
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा 9 दिव्यांगजनों को तिपहिया साईकिल प्रदान की गई।
इस अवसर पर श्री सुबेदार पाण्डेय, अध्यक्ष बार एसोसिएशन बक्सर के द्वारा अपने संबोधन में बक्सर के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्त्व को बताया गया।
डॉ0 अरूण मोहन भारवि, सेवानिवृत्त प्राचार्य पीसी कॉलेज बक्सर के द्वारा साहित्य जगत में बक्सर का योगदान पर प्रकाश डाला गया।
डॉ श्याम जी मिश्र, सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष, भौतिक शास्त्र, एम०भी० कॉलेज बक्सर के द्वारा बक्सर जिले में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ शिक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत के संबंध में बताया गया।
श्री दीप नारायण सिंह, सेवानिवृत्त अपर समाहर्ता के द्वारा बक्सर के बहुमुखी विकास में समाज एवं प्रशासन की भूमिका के बारे में बताया गया।
श्री श्रीभगवान पाण्डेय, सेवानिवृत्त, प्राचार्य डायट बक्सर-सह-अधिवक्ता के द्वारा अपने संबोधन में बक्सर के पौराणिक अत्याधमिक महत्त्व के बारे में बताया गया।
सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितो को परिवहन विभाग द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय के आदेशानुसार 500000 की राहत राशि की स्वीकृति से संबंधित स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। विदित हो कि इससे पूर्व चार और लाभुकों को यह राशि वितरित किया जा चुका है।
पीडीएस से संबंधित 5 अभ्यर्थियों को नई अनुज्ञप्ति वितरित किया गया। जिनकी सूची निम्नवत है :-
प्रखण्ड राजपुर से श्री हरेन्द्र राम, बक्सर शहर से श्री जवाहर प्रसाद एवं प्रखण्ड इटाढी से इन्द्रावती कुमारी, सीता कुमारी एवं श्री रमेश प्रसाद साहु।
बक्सर जिला में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बक्सर जिला से संबंधित प्रतिभावान खिलाडियों को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया जिन की सूची निम्नवत है:-
प्रियांशु कुमारी, बुशु, U17 वर्ग (विद्यालय खेल) स्टेट में गोल्ड वर्ष 2021-22 राष्ट्रीय खिलाडी
मकसद अंसारी, फुटबॉल, स्टेट में गोल्ड वर्ष 2021-22
मंशा कुमारी, कबड्डी, राष्ट्रीय खिलाडी
दीक्षा कुमारी, बुशु, U-19 वर्ग (विद्यालय खेल) स्टेट में गोल्ड वर्ष 2021-22 राष्ट्रीय खिलाडी
रूपा कुमारी, एथलेटिक्स, ईस्ट जोन 2019 3rd प्लेस
प्रतिमा कुमारी, एथलेटिक्स, ईस्ट जोन 2020 3rd प्लेस 10 कि0मी0 मिनी मैराथन 2020
बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किये जाने वाले कर्मचारी संघों के जिलाध्यक्ष या प्रतिनिधि/कर्मियों/खिलाड़ियो की सूची :-
पुलिस विभाग बक्सर से श्री मिथिलेश, चौकीदार, अचंल कार्यालय, सिमरी को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग बक्सर से मीरा कुमारी, आशा फैसीलेटर, सदर प्रखण्ड बक्सर, पुजा कुमारी, ए0एन0एम0, सदर प्रखण्ड बक्सर एवं आनंद सिंह, जिला मंत्री ब्रह्यपुर प्रखण्ड को सम्मानित किया गया।
परिवहन विभाग बक्सर से सुन्दरम कुमार, नई बाजार बक्सर को सम्मानित किया गया।
कल्याण विभाग बक्सर से श्री रामाकान्त प्रसाद, पंचायत-मसढिया विकास मित्र को सम्मानित किया गया।
नगर परिषद बक्सर से दुर्गावती देवी, सफाई कर्मी को सम्मानित किया गया।
नगर परिषद डुमराँव से श्री मुमताज शेख, सफाई जमादार को सम्मानित किया गया।
आई0सी0डी0एस0 विभाग बक्सर से श्रीमती सिंह संध्या, आँगनबाड़ी सेविका, आँगनबाडी केन्द्र बनारपुर को सम्मानित किया गया।
कृषि विभाग से किसान गौरव सम्मान के लिए नामित कृषक श्री सुनील कुमार सिंह, राजपुर को सम्मानित किया गया।
नजारत शाखा बक्सर से कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष/प्रतिनिधि श्री दिनानाथ सिंह, कार्यपालक सहायक को सम्मानित किया गया। कार्यपालक परिचारी/चालक संघ के जिलाध्यक्ष/प्रतिनिधि श्री दीपक कुमार रजक, कार्यालय परिचारी, जिला यक्ष्मा केन्द्र बक्सर को सम्मानित किया गया।
स्थापना शाखा बक्सर से अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष/प्रतिनिधि श्री संजय कुमार त्रिपाठी, प्रधान लिपिक, जिला विधि शाखा बक्सर, अध्यक्ष, बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा, बक्सर को सम्मानित किया गया।
इस समारोह में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मीगण, बक्सर की सम्मानित जनता, विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बच्चे, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधुगण उपस्थित थे।