Thu. Oct 29th, 2026

दिनांक 18 से 20 दिसंबर तक बरौनी फ्लैग( बेगुसराय) में आयोजित जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु बिहार जूनियर वॉलीबॉल ( बालक/बालिका) टीम का चयन किया गया।
बिहार वॉलीबॉल संघ के महासचिव श्री रामाशीष प्रसाद सिंह ने चयनित बिहार टीम के अच्छे प्रदर्शन के विश्वास के साथ घोषणा की।
उन्होंने बताया की चयनित टीम दिनांक 25 से 30 दिसंबर तक वर्धमान ( प० बंगाल) में रास्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।
बालक वर्ग
1.आदित्य कुमार पांडेय (पटना)
2.सत्य प्रकाश कुमार(दरभंगा)
3.रवि राज (दरभंगा)
4.हिमांशु कुमार (समस्तीपुर)
5.गुलशन कुमार ( समस्तीपुर)
6.विपुल कुमार (समस्तीपुर)
7.सोनम कुमार( भागलपुर)
8.अंकुश कुमार(भागलपुर)
9.दीपक कुमार (भागलपुर)
10.रौशन कुमार (बेगूसराय)
11.रोहित कुमार ( नालंदा)
12.राहुल कुमार ( सारण)
अतिरिक्त्त
1.प्रीतम कुमार (भागलपुर)
2.मयंक कुमार ( मुंगेर)

      *बालिका वर्ग* 

1.गुड़िया कुमारी( मधुबनी)
2.नेहा कुमारी ( ममधुबनी)
3.कोमल कुमारी( मधुबनी)
4.दीप अम्बिका ( भागलपुर)
5.अंजलि कुमारी ( भागलपुर)
6.सानिया कुमारी ( बेगूसराय)
7.अमिसा कुमारी ( बाँका)
8.रश्मि रिया ( बाँका)
9.सानिया कुजूर ( सुपौल)
10.अनन्या कुमारी ( सारण)
11.खुशी कुमारी ( शेरपुर)
12.निक्की कुमारी ( मोधरापुर)
अतिरिक्त
1.शालिनी कुमारी ( पटना)

    बिहार वॉलीबॉल संघ के इवेंट सचिव श्री अजय राय व कोचिंग सचिव श्री नीलकमल राय  ने बताया कि सभी खिलाड़ी 

5 पासपोर्ट साइज फ़ोटो,
मूल जन्म प्रमाणपत्र (जो अंग्रेजी में हो)
मूल आधार कार्ड
मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र ,
हाल में ही कोविड का RTPCR सर्टिफिकेट एवं सभी की छायाप्रति लाना अतिआवश्यक है।
बिहार वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने बताया कि चयनित टीम 24 दिसंबर को सुबह 6 बजे मोकामा स्टेशन पर रिपोर्ट करेंगे।
चयनित टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए बिहार वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री आंनद शंकर राजहंस, उपाध्यक्ष श्री संजीव कुमार,संयुक्त सचिव श्री एन के कापरी ,डॉ सुनील कुमार , श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह , सहायक सचिव श्री प्रदीप कुमार रेफरी बोर्ड से श्री अनिल कुमार राय,श्री राजेश कुमार सिंह, श्री संदीप कुमार सहित अन्य लोगो ने शुभकामनाएं व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!