
उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में बिहार राज्य अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता (दक्ष) की विजेता, उपविजेता सहित व्यक्तिगता प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को पटना में सम्मानित किया गया। जिसमें बक्सर जिले के 54 खिलाड़ियों फुटबॉल को टीम स्पर्धा फुटबॉल विजेता कबड्डी उप विजेता एवं एकल स्पर्धा में बुशु, ताईक्वांडो, कुश्ती, भारतोलन, कराटे प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर नगद राशि और प्रमाण पत्र देकर कला संस्कृति एवं युवा विभाग के माननीय मंत्री श्री जितेंद्र राय ने सम्मानित किया। जिले को ओवरऑल जिलों में बक्सर जिला को ओलंपिक मेडल टैली के अनुसार 25 अंक (2 स्वर्ण) के साथ आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। इस मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र सकरण, निदेशक-सह-सचिव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पंकज कुमार राज एवं निदेशक छात्र एवं युवा कल्याण उपस्थित थे।