Thu. Jul 30th, 2026

आज दिनांक 17 मार्च 2021 को बक्सर जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विभाग बक्सर एवं आत्मा बक्सर के द्वारा दो दिवसीय किसान मेला उद्यान मेला एवं किसान सम्मान समारोह 2021 का उदघाटन किला मैदान में जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर अपने उदबोधन में जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि किसान मेला का आयोजन किसानों के बीच आपस में अपने अनुभव को बताने के लिए किया गया है। दो दिवसीय किसान मेला में जिला के कृषकगण अपना महत्वपूर्ण सुझाव भी कृषि विभाग को दे सकते हैं, कि कैसे कृषि को जिला में विकसित किया जा सकता हैघ् बक्सर जिला में कृषि की अपार संभावना है, नये-नये तकनीक की सहायता से किसान ज्यादा से ज्यादा कमाई कर सकते हैं। जैविक खेती पर जोर देते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि आने वाले समय में इसकी अपार सम्भावना है, अतः इसे ज्यादा से ज्यादा किसान अपनाये। बेहतर कार्य करने वाले कृषकगणों को सम्मानित किए जाने की बात बताई गई। उदबोधन के पश्चात कृषि उत्पाद के प्रदर्शनी को भी जिला पदाधिकारी महोदय ने देखा एवं उसकी भरपूर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!