Mon. Apr 20th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा डुमराव प्रखंड अंचल कार्यालय डुमराव में निबंधन कार्यालय का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि डुमरांव अनुमंडल के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुल सात अंचलों यथा- डुमराव, सिमरी, ब्रह्मपुर, चक्की, नावानगर, चौगाई एवं केसठ तथा नगर परिषद डुमराव एवं नगर पंचायत ब्रह्मपुर के क्षेत्राधिकार की भूमि का निबंधन अब डुमराव में किया जाएगा। जिला पदाधिकारी महोदय ने आम जनों से अपील किया कि मॉडल डीड के माध्यम से अपने भूमि का निबंधन कराएं। भूमि का निबंधन कराने हेतु शटल बस सेवा की सुविधा भी जिले में प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!