Mon. Apr 20th, 2026

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे राष्ट्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज भाजपा के वरिष्ठ नेता निवर्तमान प्रत्याशी बक्सर विधान सभा परशुराम चतुर्वेदी जी द्वारा दिव्यांग जनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र दिव्यांग संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, अभिनंदन सिंह, कृष्णा जी गुप्ता, राजू गुप्ता, मनु कुमार बुलबुल कुमार जी को भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी, प्रदेश प्रवक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा पूनम रविदास जी जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह सुनील राम श्रीमन नारायण तिवारी जी अंग वस्त्र दे सम्मानित किया गया! अवसर पर परशुराम चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए कार्यों को दिव्यांगों के बीच रखा तथा केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का चर्चा की! उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने और जिद के लिए सूबे को एक बार फिर जंगल राज के तरफ धकेलने का काम किया है इसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!