
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (प०)-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा मतगणना स्थल के रूप में प्रस्तावित बाजार समिति बक्सर का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं मतगणना की व्यवस्था के दृष्टिकोण से स्थल का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।