जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय कार्यालय कक्ष में की गई।*
*जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जिलें में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। जिलें में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उर्वरक के अभाव में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है, निर्देशित किया गया कि जिले के किसानों को उर्वरक की कोई कमी न हो।*
*जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उर्वरक विक्रय में अनियमितता की शिकायत पर जीरो टॉलरेंस नीति का अनुपालन किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि यूरिया वितरण अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।*
*पैक्सो की माध्यम से भी उर्वरक का उठाव करने के बाद किसानों को उर्वरक वितरित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि उर्वरक उठाव करने वाले पैक्सो की जांच कराया जाए कि किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जाता है या नहीं।*
*जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया के उर्वरक विक्रेताओं पर सतत निगरानी रखने हेतु कालाबाजारी न हो सके एवं जिला अंतर्गत विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो इसके लिए उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।*
*बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अध्यक्ष, जिला परिषद, बक्सर जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।