Mon. Oct 26th, 2026

गंगा उत्सव 2021 के तहत जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति बक्सर अमन समीर के निर्देशानुसार सोमेश्वर स्थान से रामरेखा घाट तक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,इस प्रतियोगिता में 51 नाविकों 17 नाव सहित भाग लिया, नौका दौड़ प्रतियोगिता को सदर अनुमंडल अधिकारी धीरेंद्र मिश्रा,जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष राय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ,जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशानुसार 1 से 3 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के तहत बक्सर में नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, नौका दौड़ प्रतियोगिता में नौका नंबर 16 श्रवण कुमार, शैलेश कुमार व चंद्रमा चौधरी ने प्राप्त किया,वही दूसरे स्थान पर नौका नंबर 6 भाभा चौधरी,राम आदेश चौधरी, सत्येंद्र चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, तृतीय स्थान नौका नंबर 2 संदीप कुमार सोनू चौधरी व अमरनाथ कुमार ने बाजी मारी.कार्यक्रम को आयोजित करने में जिला परियोजना अधिकारी शैलेश कुमार राय,अभिनाश कुमार,सौरभ तिवारी,संजय राय,जैक्सन कुमार,विवेक कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई.सम्पूर्ण कार्यक्रम में जन समूह को जागरूक करने में मीडिया कर्मियों की भूमिका प्रमुख रही.उपस्थित जनसमूह एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं द्वारा गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए शपथ भी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!