
गंगा उत्सव के तहत घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व मशाल जुलूस का आयोजन
*बक्सर, दिनांक 03 नवम्बर 2021:- 1 नवंबर से लेकर के 3 नवंबर तक चलने वाले गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र व नमामि गंगे परियोजना बक्सर बिहार के द्वारा रामरेखा घाट पर संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. घाट किनारे कलाकारों ने दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं से मां गंगा को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु आग्रह किया, कलाकारों ने गंगा स्तुति ,गंगा गीत, गंगा आरती प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया,तत्पश्चात जिला उप निर्वाचन अधिकारी सह नोडल अधिकारी नमामि गंगे श्री आशुतोष कुमार राय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शहरवासियों से स्वच्छ गंगा,निर्मल गंगा अभियान में अपनी सहभागिता प्रदान करने के लिए आग्रह किया. संस्कृति कार्यक्रम समापन के बाद उपस्थित गंगा दूतों ने रामरेखा घाट से मशाल यात्रा की शुरुआत की, मशाल यात्रा का नेतृत्व नमामि गंगे परियोजना के पदाधिकारी शैलेश कुमार राय ने किया,गंगादूतो के इस मशाल यात्रा में उप निर्वाचन अधिकारी सह नोडल अधिकारी नमामि गंगे आशुतोष राय के साथ-साथ बुद्धिजीवी व अन्य शहरवासी भी शामिल हुए हाथों में मशाल व तख्ती पर लिखे स्लोगन के माध्यम से गंगादूत इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे थे, मशाल जुलूस किला मैदान आकर संपन्न हुआ. इस अवसर पर अविनाश कुमार, गौरव कुमार, राहुल कुमार, पुलकित राज, अमन कुमार ,संजय राय ,कपिंद्र किशोर, सौरभ तिवारी, के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।