
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा डुमरांव प्रखंड अंतर्गत छठ पर्व की तैयारियों को लेकर छठिया पोखरा एवं जंगली शिव जी महादेव घाट का निरीक्षण किया गया।**1. जिला पदाधिकारी महोदय निर्देश दिया कि छठ व्रतियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था घाटों पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे छठ व्रतियों को पोखर में जाने में कोई कठिनाई न हो।**2. जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव को निर्देश दिया कि घाटों पर पर्याप्त रोशनी एव साफ- सफाई रहे।* *3. साथ ही छठ घाट पर बैरिकेटिंग मजबूती से करना एव छठिया पोखरा पर टू लाइन की बैरीटेकिंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।* *4. छठिया पोखरा पर नाव एव गोताखोर की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।* *5. जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव छठ घाटों पर निरंतर साफ-सफाई रखना सुनिश्चित करेंगे।