
राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
पार्टी कार्यकर्ताओं से
पदाधिकारियों के साथ बैठक करते केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की चिकित्सा सुविधाओं से अवगत हुए। डॉक्टरों से बातचीत की।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने पूरे स्वास्थ्य केंद्र परिसर का भ्रमण किया। कोविड-19 टीकाकरण आदि की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इसके पहले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने बक्सर के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बूथ स्तर पर घरों में पार्टी का झंडा लगाया। जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी सेवा को सर्वोपरि मानती है। पार्टी के विस्तार एवं मजबूती के लिए निरंतर सभी को पूरे मनोयोग से कार्य करते रहना है। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि संकल्प से सिद्धि की ओर अग्रसर होना है। कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर निरंतर जन जागरण अभियान चलाने को कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे कोरोना काल में बेहतर काम कर जन सेवा जनार्दन सेवा का उदाहरण पेश किए। यह निरंतर जारी रखना है। जनता की सेवा में सतत रूप से लगे रहना है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिलना उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करता है। इस मौके पर बक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष माधुरी कुंवर, बैकुंठ शर्मा, शिवजी खेमका, जयप्रकाश राय, धनंजय राय, पुनीत सिंह, राजेश वर्मा, अजय राय से बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।