
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2021-22 धान अधिप्राप्ति से संबंधित समिति अध्यक्षों की कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय अवस्थित सभागार में आहूत किया गया। बैठक में बताया गया कि किसानों की उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिले में 140000 MT धान खरीदने का लक्ष्य है। पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित किया जाए। धान खरीदने के साथ ही किसानों को प्राप्ति रसीद दिया जाए तथा 48 घंटे के अंदर किसान के खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाए जिला के अंतर्गत कोई भी निबंधित किसान किसी भी पैक्स/व्यापार मंडल में धान बेच सकते हैं। किसानों का निबंधन बढ़ाया जाए इस पर भी जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया। पैक्सो को कैश क्रेडिट ऋण अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश बैंक को दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने पैक्स समिति के अध्यक्षों से पराली नही जलाने के संबंध में सभी किसानों को समझाने के लिए कहा तथा साथ ही पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को बताने के लिए कहा। दिनांक 15 नवंबर 2021 से जिले में धान अधिप्राप्ति की शुरुआत की जा रही है। बैठक में बक्सर जिला अंतर्गत के पैक्स/व्यापार मंडल के अध्यक्षगण, आरा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र नारायण सिंह, श्री विकास कुमार जयसवाल जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम अधिप्राप्ति, उप समाहर्ता (रश्मि सिन्हा), अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।