Tue. Aug 11th, 2026
जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते न्यायाधीस

प्रभात फेरी एवं बाइक रैली द्वारा लोगों को जिला प्राधिकार ने दिया न्याय का संदेश

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मनाया जा रहा आजादी के 75 वें महोत्सव के अंतर्गत पैनइंडिया जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 2 अक्टूबर 2021 से दिनांक 14 नवंबर 2021 का सफल समापन किया गया। मौके पर प्रभात फेरी एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी कार्यालय से प्रातः 8:00 बजे माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अंजनी कुमार सिंह, जिला उप विकास आयुक्त, जिला प्रशासन, बक्सर एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद रवाना हुई। जिसका सफल नेतृत्व पैनल अधिवक्ता कुमार मानवेन्द्र द्वारा किया गया। यह प्रभात फेरी व्यवहार न्यायालय बक्सर से होकर अंबेडकर चौक, ज्योति चौक, मॉडल थाना, सिंडिकेट, होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए प्राधिकार तक वापस पहुंचा । प्रभात फेरी करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को विधिक सेवा के बारे में जागरूक करना साथ ही प्राधिकार कार्यालय के बारे में जानकारी देना था। तत्पश्चात माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा अपराहन 11:00 बजे एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसका सफल नेतृत्व पैनल अधिवक्ता कुमार मानवेन्द्र एवं विधि स्वम सेवक शंकर दयाल वर्मा द्वारा किया गया। कुमार मानवेंद्र द्वारा इस मौके पर जगह – जगह चौक चौराहे पर खड़ा होकर, गाड़ियों को खड़ा करके, वहां के लोग जो उत्सुकता पूर्वक इस रैली को देख रहे थे, उन्हें इस रैली के करने का कारण बताया और उन्हें होने वाले किसी भी जन कल्याणकारी सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए कहाँ जाना है, क्या करना है, इस बारे में बताया।
न्याय अगर जो पाना है,
तो आपको कहां जाना है
यह बताएं।
न्याय अगर जो पाना है तो सीधे विधिक सेवा सदन ही जाना है इन नारो के साथ जिसमें जिले में कार्यरत सभी पैनल अधिवक्ता, कार्यालय कर्मचारी, विधिक सेवकों ने इस बाइक रैली में हिस्सा लिया। यह बाइक रैली व्यवहार न्यायालय से निकलकर चीनी मिल, गजाधर गंज, कलेक्टरेट रोड, अंबेडकर चौक, ज्योति चौक, मॉडल थाना, रामरेखा घाट, सिंडिकेट, मच्छर हट्टा पुल, सिंडिकेट, बक्सर गोलंबर होते हुए पुनः प्राधिकार कार्यालय में पहुंचा। मौके पर बाइक रैली में शामिल पैनल अधिवक्ताओं एवं विधिक स्वयंसेवकों द्वारा पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के बारे में लोगों को बताया। जगह-जगह इन्होंने अपनी-अपनी बाइक रोककर लोगों को इस विधिक सेवा के बारे में बताया।मौके पर प्राधिकार कार्यालय द्वारा बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, डीएवी स्कूल, कैंब्रिज स्कूल, फाउंडेशन स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव, जिला प्राधिकार बक्सर, धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा बच्चों को बताया गया कि हम बाल दिवस क्यों मनाते हैं, बाल दिवस के अवसर पर उन्हें क्या करना है, उनके मौलिक अधिकार क्या है, और मौलिक कर्तव्य क्या है, आदि अनेक विषयों पर उन्हें जागरूक किया। मौके पर उन्होंने सभी बच्चों के बीच भारतीय झंडा, टॉफियां और बिस्कुट के पैकेट भी बाटें। मौके पर कार्यालय कर्मी सुधीर, दीपेश, संजीव, सुमित, सुनील, मनोज पैनल अधिवक्ता विष्णु दत्त द्विवेदी, प्रमोद मिश्रा, तेज प्रताप सिंह, मोहम्मद शमशाद खान, कुमारी अरुणिमा, मधु कुमारी, आनंद रंजना, चंद्रकला वर्मा, दीपिका केशरी, आशुतोष ओझा, रवि प्रकाश, प्रीति कुमारी आदि एवं विधिक स्वम सेवक सुरेंद्र कुमार पांडे, सत्यम कुमार पांडे, शिवदयाल पांडे, शंकर दयाल वर्मा, शत्रुघ्न सिन्हा, अविनाश कुमार, गायत्री, काजल, सुंदरम, नीतू, प्रीति, शुभम मिश्रा, गजेंद्र नाथ दुबे, शिवजी पांडे, जनारदन सेठ, वसीम खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!