Fri. Apr 17th, 2026

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में स्नातक सेमेस्टर पंचम (सत्र 2023–2027) की कल से शुरू होने वाली परीक्षा को सफल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु प्रधानाचार्य कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० कृष्णा कान्त सिंह ने की।

बैठक में सभी विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे तथा परीक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रधानाचार्य महोदय ने परीक्षा की पारदर्शिता, अनुशासन एवं समयबद्धता को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि

“परीक्षा शिक्षा प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। हमारा दायित्व है कि हम विद्यार्थियों को एक निष्पक्ष एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करें, जिससे वे अपने प्रदर्शन को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकें।”

बैठक में निम्न निर्णय लिए गए

परीक्षा की तैयारी समय पर पूर्ण की जाएगी।

सभी शिक्षकों को अपने-अपने कक्ष के प्रश्नपत्र एवं परीक्षा से जुड़ी औपचारिकताओं की निगरानी का दायित्व दिया गया।

परीक्षा नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को समय से सूचित करने की जिम्मेदारी तय की गई।

अनुशासन समिति और पर्यवेक्षण दल का गठन करने पर भी सहमति बनी।

 

बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने आश्वस्त किया कि परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था महाविद्यालय के मानकों के अनुरूप और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत की जाएगी।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि सामूहिक सहयोग और अनुशासित कार्यप्रणाली से निश्चित ही परीक्षा सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगी बैठक में महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ विरेन्द्र कुमार, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज कुमार चौधरी, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ भरत कुमार चौबे, डॉ योगर्षि राजपूत, डॉ नवीन शंकर पाठक, डॉ प्रियरंजन चौबे, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, डॉ रवि कुमार ठाकुर, डॉ विरेन्द्र कुमार, डॉ राकेश कुमार तिवारी, डॉ जय प्रकाश मिश्रा, डॉ अर्चना मिश्रा, डॉ अवनीश कुमार पाण्डेय, डॉ प्रिती मोर्या, डॉ आदित्य सिंह, डॉ सीमा द्विवेदी, आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!