Sun. Apr 19th, 2026

एस.जे.वी.एन. कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में एक भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह ने की जिसमें श्री मितेश यादव वरीष्ट प्रबंधक मानव संसाधन एसजेवीएन ,श्री सौरभ कुमार विभागाध्यक्ष सतर्कता एवं श्री वैभव कुमार उपप्रबंधक एसजेवीएन ने की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने “भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत” एवं सतर्कता से जुड़े सभी मुद्दे के विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने समाज में जागरूकता लाने, ईमानदारी और पारदर्शिता को अपनाने का संदेश दिया। अपने संबोधन में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर के प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि “युवाओं को राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी और निष्ठा को अपना मूल मंत्र बनाना चाहिए। सतर्कता केवल एक सप्ताह नहीं, बल्कि जीवन का स्थायी संस्कार बनना चाहिए।”

इस अवसर पर एस.जे.वी.एन. कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं में नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाती हैं। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक किया गया, जिसके लिए महाविद्यालय परिवार और आयोजक मंडल की सराहना की गई।

अंत में विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रो. सिंह ने एस.जे.वी.एन. कंपनी को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों को सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!