Sun. Apr 19th, 2026

बक्सर स्थित होटल प्रेस वार्ता में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अजय राय जी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

अपने ओजस्वी वक्तव्य में उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।

अजय राय जी ने कहा

> बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। महागठबंधन के सभी साथी एकजुट होकर इस वोट चोर सरकार को रोकने के लिए मजबूती से मैदान में उतरें। बिहार की जनता अब ठगी नहीं खाएगी।

उन्होंने बिहार सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि शराबबंदी के नाम पर सरकार ने गरीबों के शोषण को धंधा बना लिया है। एक ओर शराबबंदी का दिखावा, और दूसरी ओर उसी के नाम पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न यह सरकार की दोहरी नीति को उजागर करता है।

देश के प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए अजय राय जी ने कहा

अब देश के प्रधानमंत्री कट्टा की बात करते हैं यह विषय देश को शर्मिंदा करता है। आने वाले चुनाव में बनारस से जनता के आशीर्वाद से उन्हें अवश्य परास्त करूंगा।

प्रेस वार्ता में बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध किया कि वे अपने संपादकीय में इस बात को प्रमुखता से उठाएँ कि

महागठबंधन की आवाज जनता की आवाज है, और आने वाले दिनों में बनने वाली सरकार सबकी सरकार होगी।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री संतोष पाठक, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष श्री शेषनाथ सिंह यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

अजय राय जी के तीखे और तथ्यपूर्ण हमले ने स्पष्ट कर दिया कि महागठबंधन अब पहले से अधिक मजबूत और एकजुट है, तथा जनता बदलाव के लिए तैयार है। अजय राय ने सीधे प्रेस वार्ता करने के बाद राजपुर विधानसभा के मन गहाठबंधन के प्रत्याशी विश्वनाथ राम के रोड शो में भाग लिया राजपुर से रोड शो में शामिल होकर तियरा बाजार हरपुर रसेन होते हुए धनसोई ईटाढी पहुंचे और वहां पर अपने समर्थकों और महागठबंधन के साथियों को आह्वान किया कि आने वाले दिनों में आप सभी राजपुर के कर्मठ और युवक विश्वनाथ राम को आप लोग भारी मतों से विजई बनाएं और महागठबंधन गठबंधन की सरकार बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!