Sat. Apr 18th, 2026

आई ई एस एम बक्सर कि मासिक मीटिंग सैनिक कार्यालय माँ मुंडेश्वरी अस्पताल में जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी कि अध्यक्षता में कि गई. मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया. जिला के सभी प्रखंड के लगभग 200 पूर्व सैनिकों एवम विरंगनाओं ने भाग लिए. आई ई एस एम, बक्सर के चेयरमैन डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब ने सैनिकों को एकजुटता दिखाने और सैनिक एकता को बनाए रखने का आदेश दिया.अध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने सभी सैनिकों को मिलनेवाली हर सुबिधाओं पर विशेष चर्चा कि. उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया कि एक सैनिक पांच सैनिकों को जोड़ने का कार्य करेगा. तथा हर मीटिंग या किसी भी समारोह में उपस्थित होने का कार्य करेगा. उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा ने जिन सैनिकों का ई सी एच एस कार्ड नहीं बनाए है वे शीघ्र बना लें. जिला महा सचिव कैप्टन श्री निवास सिंह ने बताया कि अपने आई टी आर सभी सैनिक जिन्हे लागु है भर दें. चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित ने बताया कि सभी सैनिक अपना डाकुमेंट्स डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड और पैन कार्ड तथा पास बुक में नाम, जन्म तिथि चेक कर ले तथा गलत है तो सुधार करा ले. जीवन प्रमाण पत्र के लिए पांच काउंटर बनाए गए और लगभग 80 सैनिकों एवम विरंगनाओं का जीवन प्रमाण पत्र भरा गया जिससे सैनिकों में काफी खुशी देखने को मिली. चक्की लक्ष्मण डेरा का पूर्व सैनिक नायक श्रीमन्नारायण सिंह यादव के स्वर्गवास पर दो मिनट का मौन धारण किया गया. वे सी आई एस एफ में कार्यरत जिससे सी आई एस एफ कि टीम भी आई थी जिन्होंने सैनिक के सम्मान में शस्त्र के साथ अंतिम बिदाई दी.20 सैनिकों ने आई ई एस एम बक्सर कि सदस्यता ग्रहण कि.अंत में राष्ट्रगान गाया गया तथा सभापति कैप्टन बी एन पाण्डेय ने मीटिंग समाप्ति कि घोषणा कर दी. मौके पर सभा पति कैप्टन बी एन पाण्डेय, उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, कैप्टन श्रीनिवास सिंह.जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह, सूबेदार जयनेन्द्र सिंह,कैप्टन कन्हैया पंडित, सूबेदार मेजर द्वारिका पाण्डेय, नायब सूबेदार कामख्या पाण्डेय, नायब सूबेदार भरत मिश्रा, नायब सूबेदार हाकीम प्रसाद, तकनिकी ऑफिसर धनंजय दुबे, सूबेदार अम्बिका राय, सूबेदार सुदामा प्रसाद, नायब सूबेदार सुरेश यादव, सूबेदार ईश्वर दयाल सिंह, सूबेदार जंग बहादुर सिंह, उमा शंकर शर्मा, नायब सूबेदार जग नारायण साहू, सूबेदार मेजर लोक नाथ सिंह,सूबेदार मेजर बी के सिंह, श्री किशन लाल, रवि कांत राग, लेफ्टिनेंट रमेश प्रसाद, सूबेदार रिसेश्वर पाण्डेय,सूबेदार परमेश्वर सिंह यादव, नायक आर एन मिश्रा, लेफ्टिनेंट अशोक उपाध्याय, जितन यादव, ललन शर्मा,महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी, बीमला देवी, कलावती देवी, सुशीला देवी, माया देवा, और सैकड़ो पूर्व सैनिक एवम विरागनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!