इस सत्र की भारतीय जनता पार्टी की पहली कार्यसमिति की बैठक बक्सर के बगीचा लौन में हुई।जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया तथा संचालन लक्ष्मण शर्मा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के स्तम्भ रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप जलाकर किया गया। जिला कार्यसमिति में जनक चमार अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री,संजय सरावगी भूमि सुधार मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, दिलमणी देवी पूर्व विधायक, राजेश वर्मा प्रदेश महामंत्री भी उपस्थित रहें।
जिला कार्यसमिति की अध्यक्षीय भाषण जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के द्धारा दिया गया। उन्होंने संगठन के महत्व को उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच बहुत बारीकी से और संवेदनशीलता के साथ रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के मेहनत को पार्टी की पूंजी बताया। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने भी कार्यकर्ता के महत्व, मेहनत और उसकी निष्ठा को सलाम करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जाहीर की।
अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जनक चमार ने अपने उद्बोधन में औपरेशन सिन्दूर के सफलता के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारतीय सेना के जवानों के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपने आप में इतना सशक्त हुआ है की अपने लोगों की रक्षा खुद कर सकता है।
आगे उन्होंने अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के द्धारा बिहार के साथ साथ बक्सर के दलित बच्चों,बच्चीयो तथा बुढ़े बूजूर्ग के अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिससे काफी लोग लाभान्वित हो रहे हैं और लोगों का विकास हो रहा है। गरीब और दलितों को कोई कुछ दे रहा है तो वो हैं नरेंद्र मोदी और यहां नितिश कुमार।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति,तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी की अमोल धरोहर बताया। उन्होंने कहा की आप ही के बीच का कल कोई विधायक बनता है, कोई मंत्री बनता है। उन्होंने संगठन को मां की आंचल की तरह बताया।हर कार्यकर्ता का भी फर्ज है की वे भी संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने में अपनी भूमिका दोहराते रहें। प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बूथ मजबूत करने की बात कही। उन्होंने ने कहा की समाज के हर तबके के लोगों को जोड़ने का काम करना है तो वो बूथ के माध्यम से ही सम्भव हो सकता है। उन्होंने बूथ को मजबूत करने का टिप्स अपने कार्यकर्ताओं को दिया।
भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने अपने सम्बोधन में आगामी 30 मई को बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सभा को सफल बनाने के लिए कौन कौन से जरूर काम किया जाय इसकी चर्चा कार्यकर्ताओं के साथ किया।
कार्यक्रम का समापन भाषण मिना सिंह कुशवाहा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से संतोष रंजन राय, शेषनाथ पाठक, प्रदीप दुबे,विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, प्रियव्रत सिंह,केदारनाथ तिवारी,राणा प्रताप सिंह,सचिता नन्द भगत सिद्धनाथ सिंह, विनोद राय, धनंजय त्रिगुण, पुनीत सिंह,सौरभ तिवारी,धनंजय राय, विजय मिश्र,निर्भय राय, प्रमोद मिश्रा,रानी चौबे,मिना सिंह कुशवाहा,रेखा देवी,शीला त्रिवेदी,ओमज्योति भगत, संध्या पाण्डेय, पुष्पांजलि देवी,उषा दुबे,वर्षा पाण्डेय, पिंकी पाठक तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।