Wed. Apr 22nd, 2026

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दिनांक बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी के उपस्थिति में बक्सर विधानसभा के क्षेत्र में माननीय विधायक संजय कुमार तिवारी मुन्ना तिवारी जी प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि

पिछले दिनों राज्यसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेदकर के बारे में जो बयान दिया है, वह भाजपा और उसके नेताओं की ओछी मानसिकता और घृणित सोच का नतीजा है। जिन्हें यही नहीं पता कि बाबा साहब अंबेदकर कौन हैं, उन्हें देश के गृहमंत्री के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। वे पूछते हैं कि अंबेदकर कौन हैं? भगवान हैं? तो मुझ जैसा कांग्रेस का सामान्य सिपाही उन्हें बता देना चाहता है कि अंबेदकर कौन हैं-

बाबा साहब भारत के तन-मन-प्राण हैं

करोड़ों दिलों के अरमान हैं

सदियों से मुक्ति की लड़ाई लड़ रहे लोगों के आन-बान-शान हैं

बुझी, हारी और थकी आंखों के अभिमान हैं

दुनिया में भारत की अनूठी पहचान हैं

यदि संसद एक मंदिर है तो अंबेदकर यकीनन भगवान हैं

अंबेदकर जैसे युग पुरूष ही असली हिन्दुस्तान हैं

दरअसल, भाजपा और उसके नेताओं के पास अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो वाली नीति है। इस देश में दो लोग ऐसे हैं जो अपने आगे गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेदकर किसी को कुछ नहीं समझते हैं और इससे जाहिर होता है कि उनके पास समझ का अभाव है। वे लोगों को तोड़कर, बेवकूफ बनाकर इस देश पर शासन करना चाहते हैं। हर कुर्सी पर अपना अधिकार चाहते हैं और इस राह में बाबा साहब जैसा युग नायक उन्हें रोड़ा नहीं, पूरा का पूरा पहाड़ नजर आता है। लिहाजा दिल की बात जुबां पर आ गई। देश के सर्वोच्च सदन में उस व्यक्ति के बारे में ऐसी अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिसने इस देश को एक दिशा दी। अपनी बौद्धिक क्षमता से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान रचा। कोई नासमझ और हृदय में घृणित भाव रखने वाला व्यक्ति ही उनके बारे में ऐसी बात कह सकता है। देश के गृहमंत्री की सोच और बुद्धि पर मुझे तरस आती है। हालांकि भाजपा के लोग धर्म, मजहब, जात-पात, रंग-नस्ल, पूरब-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण की ही सियासत जानते हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री सब कुछ सुनकर भी चुप रह गए और भाजपा का पूरा का पूरा कुनबा उनके समर्थन में आ गया। हालांकि देश के नायकों के चरित्र और योगदान पर जब कभी ऐसी ओछी बातें कही जाएंगी, इस तरह का हमला किया जाएगा,

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष डॉक्टर मनोज पांडे ने प्रेस को बताया कांग्रेस का नेता क्या, एक-एक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर इसके मुखालफत में अपनी पुरजोर आवाज लगाएगा। बाबा साहब के बारे में की गई अमर्यादित टिप्पणी के लिए गृह मंत्री उसी सदन में सार्वजनिक रूप से पूरे देश से क्षमा मांगें, अन्यथा यह लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी। ‎ उक्त अवसर पर प्रेस वार्ता में कामेश्वर पांडे भोला ओझा श्रीमती निर्मला देवी महेंद्र चौबे सहित कई कांग्रेसी एवं समाजसेवी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!