Wed. Apr 22nd, 2026

विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ते बक्सर जिला को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर बक्सर में संगठनात्मक चुनाव के तहत् आज दिनांक 21.12.24 को एक बैठक आहूत की जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भोला सिंह ने सर्वसम्मति से “संगठन महापर्व बिहार भाजपा की सेना हो रही है तैयार” के तहत बक्सर नगर मंडल पूर्वी में ज्वाला सैनी, बक्सर नगर पश्चिमी मंडल अजय वर्मा, पाण्डेयपट्टी मंडल में अजय भट्ट तथा बक्सर ग्रामीण मंडल में अमित सिंह उर्फ दीपक कुमार सिंह नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। अपने उद्बबोधन में जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा की हमें आशा है की पार्टी द्धारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अगले विधानसभा में परचम लहराऐगी।

साथ ही साथ राजपुर विधानसभा के धनसोई मंडल अध्यक्ष लखन मल्होत्रा को पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उक्त मौके पर राम विनोद चौधरी, संत कुमार सिंह,मिना सिंह कुशवाहा, निर्भय राय,हिमांशु चतुर्वेदी, राजेश सिन्हा, नवीन निश्चल चतुर्वेदी,पुनीत सिंह,शिव जी खेमका, रमेश वर्मा,धनंजय राय, जयप्रकाश राय, लक्ष्मण शर्मा, सौरभ तिवारी, सुनील सिंह, उमाशंकर पाण्डेय, अविनाश,अक्षय, प्रियरंजन चौबे, अनुराग श्रीवास्तव, राहुल दुबे, रुपेश दुबे तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!